MS Dhoni: एमएस धोनी ने जीता दिल, बाइक पर युवा क्रिकेटर को दी लिफ्ट, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

MS Dhoni: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी को अक्सर अपनी बाइक्स के साथ एंजॉय करते हुए देखा जाता है. धोनी को अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते देखा जाता है, जिससे उनके फैंस खुश हो जाते हैं.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

MS Dhoni Gave Lift To Fan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आने वाली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हैं. एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में लगभग हर कामयाबी हासिल करने के बाद 15 अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एमएस धोनी मैदान के अंदर और बाहर अपने ठंडे स्वभाव और अच्छे आचरण के लिए जाने जाते हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी को अक्सर अपनी बाइक्स के साथ एंजॉय करते हुए देखा जाता है.

धोनी को अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते देखा जाता है, जिससे उनके फैंस खुश हो जाते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी ने अपने एक फैन को बेहद खुश कर दिया. बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में धोनी अपनी बाइक से फैन को लिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो बड़ा ही दिलचस्प है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी मैदान से अभ्यास खत्म कर वहां से निकलने की तैयारी कर रहे होते हैं. इसके बाद वीडियो में नजर आता है कि फैन धोनी पीछे बाइक पर बैठा होता है. बाइक चलाते समय धोनी के चेहरे पर हेलमेट रहता है, जिसकी वजह से धोनी का चेहरा नहीं नजर आता है. 

वहीं वीडियो के अनुसार धोनी ने एक युवा क्रिकेटर को अपनी यामाहा RD350 बाइक पर लिफ्ट दी. धोनी को अक्सर उनके शहर रांची मे बाइक पर स्पॉट किया जाता है. धोनी का बाइक्स के लिए प्यार किसी से भी छुपा हुआ नहीं है. इस तरह से धोनी ने युवा क्रिकेटर और फैन का दिन बना दिया. धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं. ऐसे में फैंस हमेशा उनकी एक झलक के लिए बेताब नजर आते हैं. 

IPL 2024 में माही के खेलने की पूरी उम्मीद -

गौरतलब हो कि एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2023 में विजेता बनाया था. हालांकि उन्होंने सीजन खत्म होने पर ये स्पष्ट नहीं किया था कि वो अगला सीजन खेलेंगे या नहीं. हालांकि फैंस यही उम्मीद लगा रहे हैं कि वो IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे.

calender
15 September 2023, 05:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो