IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची, जोफ्रा आर्चर समेत 7 खिलाड़ियों को किया बाहर

IPL 2024: IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. IPL 2024 में भी रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे.

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2024 MI Retain & Release Players List: IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. IPL 2024 में भी रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे. वहीं टीम ने जोफ्रा आर्चर समेत कुल 7 खिलाड़ियों को बाहर कर रास्ता दिखाया है.

मुंबई इंडियंस की इस सूची से हार्दिक पांड्या की वापसी की खबरों पर भी विराम लग गया है. रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी की खबरें सुर्खियों में थीं.

बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन (IPL 2023) शानदार रहा था. हालांकि टीम फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही थी. मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में नंबर चार पर रहकर क्वालिफाई किया था, जिसके बाद टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन फिर क्वलिफायर-2 में उन्हें गुजरात टाइटंस ने हराया था.

वहीं इससे पहले IPL 2022 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा था. टीम 14 मुकाबलों में से महज 4 लीग मुकाबलों में ही जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी, जिसके बाद टीम ने अंक तालिका में आखिरी पायदान यानी 10वें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था. 

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर, बल्लेबाज), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, डेवाल्ड ब्रेविस, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड.

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज -

जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, डुआन जानसन ट्रिस्टन स्टब्स.

आखिरी बार IPL 2020 का जीता था खिताब -

गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस ने पांचवां और आखिरी IPL खिताब 2020 में अपने नाम किया था. इसके बाद टीम विजेता बनने में नाकाम रही. IPL 2020 में मुबंई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था. अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि इस बार मुंबई इंडियंस IPL का खिताब अपने नाम कर पाती है या नहीं.

calender
26 November 2023, 09:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो