PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया को रौंदकर सुपर-8 में बनाई जगह, फरहान के शतक के बाद शादाब-तारिक ने दिखाया फिरकी का जादू

आज पकिस्तान और नामीबिया के बीच करो या मरो मुकाबला खेला गया, जहां पकिस्तान ने 102 से जीत हासिल कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Sonee Srivastav

Pakistan vs Namibia: कोलंबो में बुधवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली. यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर उम्मीदों पर खरा उतरा. इस जीत के साथ पकिस्तान सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

फरहान की ऐतिहासिक शतकीय पारी

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. यह उनकी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली शतकीय पारी थी और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए दूसरी शतक थी. बता दें, पहला अहमद शहजाद का था. फरहान ने तेजी से रन बटोरे और आखिरी 50 रन सिर्फ 20 गेंदों में पूरे किए.

सलमान आगा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने 22 गेंदों में 36 रन जोड़े. इन सबकी बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए.

उस्मान तारिक की घातक गेंदबाजी

जवाब में नामीबिया की टीम 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई. उस्मान तारिक ने 4 विकेट चटकाए और मैच में अहम भूमिका निभाई. नामीबिया के लिए लॉरेन स्टीनकैंप ने 23 और एलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 रन बनाए, लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं कर सका. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार तरीके से रन रोककर और विकेट लेकर मैच को आसान बना दिया.

प्लेयर ऑफ द मैच बने फरहान 

साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार लेते हुए उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से उन्हें फायदा हुआ. पिछले चार सालों से उन्होंने कोई घरेलू मैच नहीं छोड़ा और कड़ी मेहनत का नतीजा यह शानदार पारी है. 

सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान 

इस जीत से पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच गया है. वह ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और मेजबान श्रीलंका के साथ शामिल हो गया है. अब सुपर आठ में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. पाकिस्तान की टीम अब अगले दौर में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है.

यह जीत पाकिस्तान क्रिकेट के लिए राहत की सांस लेकर आई, क्योंकि ग्रुप स्टेज में दबाव था. फरहान की पारी और टीम की एकजुटता ने मैच को यादगार बनाया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag