RR vs CSK: धोनी-ब्रेविस के चोटिल होने की वजह से चेन्नई में होंगे बड़े बदलाव! कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आज चेन्नई और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने को तैयार हैं. हालांकि CSK फैंस के लिए 2 बुरी खबर सामने आई है.

Sonee Srivastav

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दो बड़े झटके लगे हैं. दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और युवा बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हैं. धोनी को कैल्फ स्ट्रेन है, जबकि ब्रेविस को ट्रेनिंग के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ है. ऐसे में येलो आर्मी गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स RR) के खिलाफ आज के मैच में इनकी कमी महसूस करेगी.

टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि हालिया स्टार संजू सैमसन इस कमी को पूरा करेंगे. सैमसन अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी आरआर के खिलाफ वापसी कर रहे हैं और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की नई सलामी जोड़ी का हिस्सा बन सकते हैं.

CSK की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना

धोनी की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालेंगे. ब्रेविस की अनुपस्थिति में मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा किया जा सकता है. नीलामी में खरीदे गए 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को शुरुआती मौका मिल सकता है. 

ये दोनों घरेलू टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. वहीं टीम संतुलन बनाने के लिए नए चेहरों को आजमाया जा सकता है. गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके युवा ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरेगी.

राजस्थान रॉयल्स की मजबूत तैयारी

आरआर के लिए यह मैच कप्तान रियान पराग की अगुवाई में असली परीक्षा होगा. टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और शिमरोन हेटमायर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. पूर्व सीएसके खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा का अनुभव भी आरआर को मजबूती देगा. आरआर धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी. 

गुवाहाटी की पिच किसके लिए फायदेमंद 

गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद देती है, लेकिन स्पिनरों को भी टर्न मिल सकता है. सीएसके को अपनी गेंदबाजी में नूर अहमद और खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों से उम्मीद होगी, जबकि आरआर जड़ेजा और बिश्नोई के स्पिन के साथ आर्चर की तेज गेंदबाजी पर भरोसा करेगी.

CSK और RR की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो