मिचेल स्टार्क की IPL 2026 में वापसी, वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ डालेंगे इस सीजन की पहली बॉल!

दिल्ली का यह सीजन अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। छह मैचों में टीम को तीन जीत मिली हैं और पॉइंट्स टेबल में DC बीच में अटकी है। ऐसे में स्टार्क की वापसी टीम के लिए सही वक्त पर बूस्टर डोज जैसी है।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को IPL 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है। उम्मीद है कि स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से सीजन की शुरुआत करेंगे।

दिल्ली की बॉलिंग को मिलेगी धार 

आपको बताते चलें कि दिल्ली का यह सीजन अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। छह मैचों में टीम को तीन जीत मिली हैं और पॉइंट्स टेबल में DC बीच में अटकी है। ऐसे में स्टार्क की वापसी टीम के लिए सही वक्त पर बूस्टर डोज जैसी है। उनके आने से गेंदबाजी को अनुभव और संतुलन दोनों मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “स्टार्क भारत में अपना वर्कलोड बढ़ाएंगे और 1 मई को RR के खिलाफ मैच से 2026 सीजन शुरू करने के लिए तैयार हैं।”

चोटिल होने के कारण बाहर हुए थे स्टार्क 

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क IPL के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया में घरेलू गर्मियों के दौरान उनकी कोहनी और कंधे में हल्की चोट लग गई थी। उनकी गैरमौजूदगी पर कई सवाल उठे थे। कुछ भारतीय मीडिया में तो उनकी कमिटमेंट को लेकर कड़े बयान भी दिए गए। 

स्टार्क ने इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, “भारतीय मीडिया में कुछ लोग अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं उस वक्त अपनी कोहनी और कंधे की चोट पर काम कर रहा था। इन लोगों ने IPL में मेरी भागीदारी को लेकर गलत बातें फैलाईं। ऐसा दिखाया जैसे वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।”

वैभव सूर्यवंशी को डालेंगे सीजन की पहली बॉल 

गौरलतब है कि मिचेल स्टार्क के 1 मई 2026 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने की पूरी उम्मीद है। जिस टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे धाकड़ बल्लेबाज इस समय लय में हैं और दिल्ली के लिए स्टार्क की वापसी उनके सामने बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। हालांकि टीम मैनेजमेंट सावधानी बरतेगा। पहले वे भारत में धीरे-धीरे वर्कलोड बढ़ाएंगे, फिर मैदान पर उतरेंगे। हाल की चोटों को देखते हुए कोई रिस्क नहीं लिया जाएगा।

स्टार्क ने एशेज में दिखाया था दम  

36 साल के स्टार्क आखिरी बार बिग बैश लीग में दिखे थे। उससे पहले उन्होंने एशेज में कमाल किया था। पांचों टेस्ट खेले और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने। इसके बाद से उनका पूरा फोकस रिकवरी और फिटनेस पर था। पिछले IPL सीजन में स्टार्क दिल्ली के मुख्य तेज गेंदबाज थे। 11 मैचों में उन्होंने 14 विकेट लिए थे। नई गेंद से विकेट निकालना और डेथ ओवर्स में कंट्रोल रखना उनकी ताकत है। DC को दूसरे हाफ में यही चीज चाहिए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो