SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान की हुई हार, सांस रोक देने वाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगान‍िस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबला रोमांचक रहा. डबल सुपर ओवर में साऊथ अफ्रीका ने बाजी मारकर अफगान‍िस्तान को करारी हार दी है.

Sonee Srivastav

SA vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप डी का जबरदस्त मुकाबला आज 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराकर जीत हासिल की.

दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 187-187 रन बनाए, जिससे फैंस की सांसें थम गई. दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए, वहीं जवाबी पारी में अफगानिस्तान 19 पर ही सिमट गया. आज का यह मुकाबला बेहद ही दिलचस्प रहा.

साउथ अफ्रीका ने लगाए 187 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 187 रन ठोके. अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए. कप्तान राशिद खान ने भी 2 शिकार किए. साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में तेजी रही, जो मैच को रोमांचक बनाने का आधार बनी.

अफगानिस्तान की शानदार शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी

जवाब में अफगानिस्तान ने आक्रमक शुरुआत की. इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहले 4 ओवर में 50 रन जमा दिए, लेकिन लुंगी एनगिडी ने जादरान (12 रन) को आउट कर दिया. अगले ही ओवर में गुलबदीन नायब बिना खाता खोले लौटे. 

पावरप्ले में सेदिक अटल भी शून्य पर आउट हो गए. 11वें ओवर तक अफगानिस्तान ने 100 रन बना लिए, लेकिन अंत में रन रेट बढ़ाने की कोशिश में विकेट गंवाए. आखिरी ओवर में कागिसो रबाडा ने 12 रन दिए, जिससे स्कोर बराबर हो गया. 

डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की जीत

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, साउथ अफ्रीका ने भी 17 ही रन जोड़े. एक बार फिर मैच टाईड होने के बाद दूसरे सुपर ओवर की शुरुआत हुई. दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 23 रन ठोक दिए. जवाब में अफगानिस्तान केशव महाराज के घातक ओवर में सिर्फ 19 रन बना सका. इस तरह साउथ अफ्रीका ने मैच जीत लिया. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag