SA vs NZ: पहला सेमीफइनल मुकाबला साऊथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच आज, प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड और मौसम-पिच तक; देखें पूरी डिटेल्स
आज कोलकाता साऊथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफइनल मैच खेला जाएगा. मैच से पहले दोनों टीमों को संभावित प्लेइंग इलेवन से लेकर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रिकॉर्ड देखें.

SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका (प्रोटियाज) और न्यूजीलैंड (ब्लैक कैप्स) के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है.
साउथ अफ्रीका अब तक टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि न्यूजीलैंड ने मिक्स्ड परफॉर्मेंस के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाई है. दोनों टीमें पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने की कोशिश में हैं, इसलिए यह मैच शानदार होगा.
दोनों टीमों की फॉर्म
साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया को 76 रनों से हराया, वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हराया और जिम्बाब्वे पर करीबी जीत हासिल की. एडेन मार्करम की कप्तानी में टीम फुल कॉन्फिडेंस के साथ मैदान में उतरेगी.
वहीं न्यूजीलैंड का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा. उनका पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हो गया, लेकिन उन्होंने श्रीलंका को 61 रनों से हराया. इंग्लैंड से हार के बावजूद अच्छे नेट रन रेट की वजह से वे सेमीफाइनल में पहुंचे.मिचेल सैंटनर की टीम को अब बड़ा उलटफेर करना होगा.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड 6 बार आमने-सामने हुए हैं. प्रोटियाज ने सभी मैच जीते हैं, न्यूजीलैंड को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली.
2007 क्वार्टरफाइनल: साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीता
2009: साउथ अफ्रीका 1 रन से जीता
2010: साउथ अफ्रीका 13 रनों से जीता
2014: साउथ अफ्रीका 2 रनों से जीता
2026 ग्रुप स्टेज: साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता
मौसम का पूर्वानुमान
कोलकाता में मौसम साफ और गर्म रहेगा. दिन का तापमान 33°C तक जाएगा, रात में 19°C. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हल्की पश्चिमी हवा चलेगी (6 mph), नमी 29% और UV इंडेक्स 8 रहेगा. मैच बिना रुकावट के पूरा होगा.
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच सूखी और बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 182 रहा है. हाल के मैचों में तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट लिए हैं (44 vs स्पिनरों के 31), लेकिन सच्ची उछाल और तेज आउटफील्ड की वजह से बड़े शॉट्स आसानी से लगेंगे. हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है, 180+ स्कोर अच्छा माना जाएगा.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कोर्बिन बोश, एनरिच नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन


