IND vs SA: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, एडेन मार्कराम बने कप्तान

IND vs SA: बस कुछ ही दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है. जहां टीम को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. आज साउथ अफ्रीका ने तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है.

Dheeraj Dwivedi

South Africa ODI Squad For India Series: बस कुछ ही दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है. जहां टीम को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. आज साउथ अफ्रीका ने तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. वनडे फॉर्मेट के स्क्वॉड में साउथ अफ्रीका ने विश्व कप में टीम का नेतृत्व करने वाले तेम्बा बावुमा को शामिल नहीं किया है. हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में बावुमा को जगह भी मिली है और टीम की कमान भी उनके हाथों में सौंपी गई है. 

तेम्बा बावुमा को नहीं मिला मौका -

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव करते हुए नया कप्तान नियुक्त किया है. हाल ही में खेले गए हुए वनडे विश्व कप में साउथ अफ्रीकी टीम की कमान तेम्बा बावुमा के हाथों में थी और अफ़्रीकी टीम ने पूरे विश्व कप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन खुद कप्तान तेम्बा बावुमा अपने प्रदर्शन सभी को निराश किया था.

बावुमा ओपनर बल्लेबाज हैं और उन्होंने विश्व कप में क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी उठाई थी, लेकिन इस जिम्मेदारी को वे एक भी मुकाबले में ठीक से निभा नहीं पाए थे. शायद इसी के चलते अब विश्व कप के बाद होने वाली पहली वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम मैनेजमेंट ने बावुमा को टीम में जगह नहीं दी है.

एडेन मार्कराम को मिली टीम की कमान -

तेम्बा बावुमा को ना ही वनडे और टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है, लेकिन टेस्ट टीम में उन्हें शामिल भी किया गया है और टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है. इसका मतलब स्पष्ट है कि अब बावुमा सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे. साउथ अफ्रीका की टीम मैनेजमेंट ने वनडे और टी20 फॉर्मेट में टीम की कमान एडेन मार्कराम को सौंपी है.

मेजबानी के लिए तैयार है साउथ अफ्रीका -

वहीं वनडे विश्व कप समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका भारत की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस दौरान पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज, फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला मंगलवार 19 दिसंबर को गकीबेरा और तीसरा मुकाबला गुरुवार 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाना है.

वनडे सीरीज का शेड्यूल -

पहला वनडे- रविवार, 17 दिसंबर, जोहान्सबर्ग.
दूसरा वनडे- मंगलवार, 19 दिसंबर, गकीबेरा.
तीसरा वनडे- गुरुवार, 21 दिसंबर, पार्ल.

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड -

एडेन मार्कराम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, रासी वैन डेर डुसेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, लिज़ाद विलियम्स और काइल वेरिन.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो