भारत-नामीबिया मैच से पहले अरुण जेटली स्टेडियम का काला सच आया सामने! कोल्डड्रिंक को लेकर किया जा रहा खिलवाड़, वीडियो ने खोली पोल
आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्टेडियम का काला सच दिखाया गया है.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में T20 विश्व कप के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक स्टाफ सदस्य को बचे हुए सॉफ्ट ड्रिंक्स को बोतल में वापस डालते दिखाया गया है. यह क्लिप भारत-नामीबिया मैच से पहले सोशल मीडिया पर फैल गई है, जिससे क्रिकेट फैंस में चिंता पैदा हो गई है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल क्लिप में स्टेडियम के एक थम्स अप स्टॉल पर काम करने वाला व्यक्ति दिख रहा है. वह इस्तेमाल किए गए कपों से बची हुई कोल्ड ड्रिंक को इकट्ठा कर रहा है और उसे प्लास्टिक बोतलों में डाल रहा है. वीडियो में आवाज आ रही है कि ये बोतलें अगले मैच में फिर बेची जाएंगी.
कई लोग इसे 'स्कैम' और सेहत के लिए खतरा बता रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो पूरी तरह सत्यापित नहीं हुआ है और यह स्पष्ट नहीं है कि ये बोतलें बेचने के लिए थी या नहीं. कुछ का मानना है कि ये अनसोल्ड ड्रिंक्स हो सकती हैं.
यह वीडियो 10 फरवरी 2026 को हुए नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया मैच के बाद रिकॉर्ड किया गया लगता है. सोशल मीडिया पर लोग इसे 'हाइजीन स्कैंडल' कह रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि इतने बड़े इवेंट में फूड सेफ्टी का ध्यान क्यों नहीं रखा जा रहा.
🚨 Shocking Visuals from Arun Jaitley Stadium 🏟️ 🚨
Viral video claims leftover drinks were reused at Arun Jaitley Stadium during ICC T20 World Cup. pic.twitter.com/VSiOBnAlkP— Indian Cricket (@IPL2025Auction) February 12, 2026
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
भारत बनाम नामीबिया मैच आज शाम 7 बजे से आधी रात तक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है.
मैच के दौरान बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्शन और रोक लगेगी. शाम 5 बजे से आधी रात तक इन सड़कों से बचने की सलाह दी गई है.
भारी वाहनों को राजघाट से दिल्ली गेट तक JLN मार्ग, असफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक) पर जाने की मनाही है.
पार्किंग और पहुंच के नियम
स्टेडियम के आसपास केवल वैलिड पार्किंग लेबल वाली गाड़ियां ही जा सकेंगी. लेबल पर गाड़ी नंबर और ड्राइवर/मालिक का मोबाइल नंबर लिखा होना जरूरी है. बिना लेबल वाली गाड़ियां नहीं आने दी जाएंगी. मुफ्त पार्किंग की सुविधा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर है.
अधिकृत पार्किंग के नियम
P-1 (चार पहिया) - JP पार्क, गेट नंबर 3 के सामने
P-2 - विक्रम नगर पार्किंग, शहीदी पार्क के पास
P-3 (दो पहिया) - JJB/प्रयास ऑफिस के पास
P-4 - GLNS स्कूल (डीफ एंड डंब स्कूल) के पास


