भीड़ में ढूंढा सुकून...अयोध्या में विराट-अनुष्का की भक्ति से भरा पल वायरल- Video

Viral Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां भीड़ के बीच भी दोनों ने सुकून से दर्शन किए. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. विराट के शानदार फॉर्म और आईपीएल के बीच ये आध्यात्मिक पल लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Aprajita
Edited By: Aprajita

Viral Video: अयोध्या की भीड़ भरी गलियों में जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे, तो हर कोई उन्हें देखने को बेताब था. चारों तरफ भीड़ थी, कैमरे थे, लेकिन इसके बावजूद 'विरुष्का' ने बड़े सुकून से मंदिर में माथा टेका और भगवान हनुमान के चरणों में अपना मन शांत किया. मंदिर के पंडित जी ने विराट और अनुष्का को माला पहनाई और माथे पर तिलक लगाया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं.

आध्यात्मिक सफर पर निकले 'विरुष्का'

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का किसी धार्मिक स्थल पर पहुंचे हों. इससे पहले भी यह कपल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज और नीम करौली बाबा के दर्शन कर चुका है. विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद दोनों का यह आध्यात्मिक रुख उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

आईपीएल के बीच विराट ने चुना अध्यात्म का रास्ता

विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी कर रहे हैं. टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और विराट की कोशिश है कि वह टीम को पहली बार चैंपियन बनाएं. पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ में खेलने के बाद ही उन्हें अयोध्या जाकर दर्शन करने का मौका मिला.

विराट की नजर अब लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच पर है, जहां जीतने पर RCB को टॉप-2 में जगह मिल सकती है – जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने का दोहरा मौका मिलेगा.

विराट का जलवा बरकरार

विराट इस समय कमाल की फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक 12 मैचों में 548 रन बनाए हैं, जिसमें 7 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. उनका एवरेज 60.88 और स्ट्राइक रेट 145.35 है. वह ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं. अक्सर क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक तेवर दिखाने वाले विराट कोहली जब अपनी पत्नी के साथ पूजा-पाठ करते नजर आते हैं, तो एक अलग ही रूप सामने आता है. विराट का यह सादा और भक्ति से भरा चेहरा उनके लाखों चाहने वालों के दिल को छू गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag