नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आज 8 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फोटो शेयर कर दी है. आइए जानते हैं कौन है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल.
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करके यह खबर दी. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैदान पर छक्के मारने से लेकर जीवन की सफलताओं तक, आकृति उनकी परफेक्ट पार्टनर हैं. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लाखों लाइक्स मिले. कई क्रिकेट प्रेमी और फैंस ने जोड़े को बधाई दी.
आकृति अग्रवाल एक पॉपुलर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वे फैशन, लाइफस्टाइल और ब्यूटी से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर करती हैं, जो युवाओं में बहुत पसंद किए जाते हैं. उनका जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ में हुआ था. हाई स्कूल के समय वे अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई.
मुंबई में रहते हुए उन्होंने निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) की डिग्री पूरी की. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कंटेंट क्रिएशन में करियर बनाया. आज उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका यूट्यूब चैनल भी तेजी से ग्रो कर रहा है, जहां लगभग 88 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. आकृति जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.
पृथ्वी और आकृति के रिश्ते की बातें काफी समय से चल रही थी. दोनों कई बार साथ नजर आए, जैसे गणेश चतुर्थी पर और अर्जुन तेंदुलकर की शादी में. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट और लाइक्स से भी उनके करीब होने के संकेत मिलते थे. अब सगाई के साथ यह रिश्ता ऑफिशियल हो गया है.
यह खबर सुनकर फैंस खुश हैं पृथ्वी शॉ मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ निजी जिंदगी में भी खुश नजर आ रहे हैं. आकृति की पॉपुलैरिटी और उनके सपोर्ट से पृथ्वी का करियर भी नई ऊंचाइयों को छू सकता है. दोनों का यह नया सफर सबके लिए प्रेरणा है. First Updated : Sunday, 08 March 2026