Women's World Cup 2025 : महिला वर्ल्ड कप 2025 के लीग मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो में आमने-सामने थीं. लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच की शुरुआत ही विवाद से हो गई, जब टॉस के दौरान एक बड़ी गलती हुई, जिसे समय रहते सुधारा नहीं गया. मैच रेफरी की इस चूक ने टॉस की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा.
टॉस में रेफरी की गलती से PAK को मिली जीत
मैच की शुरुआत में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस फेंका, और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने "टेल्स" कहा. लेकिन इसके तुरंत बाद मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज और टॉस प्रेजेंटर मेल जोन्स ने यह घोषणा कर दी कि "हेड्स" कॉल किया गया है और सिक्के में "हेड्स" आया है. इसका सीधा मतलब था कि टॉस भारत ने जीता, लेकिन रेफरी की गलती से पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया.
हरमनप्रीत ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरानी की बात यह रही कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई. यह संभव है कि स्टेडियम के शोर में वह पाकिस्तान की कप्तान का असली कॉल सुन नहीं पाईं हों, या फिर उन्हें भ्रम हुआ हो. हालांकि, टॉस के समय यह जिम्मेदारी पूरी तरह मैच रेफरी और प्रेजेंटर की होती है कि वह स्पष्ट रूप से कॉल सुनें और उसकी पुष्टि करें.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और स्टार स्पोर्ट्स ने इसका वीडियो भी साझा किया है. वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल गया है, और फैंस भारतीय टीम के साथ अन्याय की बात कर रहे हैं. इस गलती से पाकिस्तान को गेंदबाजी का मौका मिल गया, जबकि भारत को अनायास बल्लेबाजी करनी पड़ी.
क्या आगे बढ़ेगा विवाद?
हालांकि मैच शुरू हो चुका है, लेकिन यह टॉस विवाद आगे चलकर बड़ा राजनीतिक और खेली मुद्दा बन सकता है. महिला क्रिकेट में इस तरह की तकनीकी चूकें बहुत कम देखने को मिलती हैं, इसलिए फैंस और विशेषज्ञ दोनों हैरान हैं कि ऐसी गलती कैसे हो गई और उसे तुरंत क्यों नहीं सुधारा गया.
First Updated : Sunday, 05 October 2025