World Cup 2023: भारत-पकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होगा महामुकाबला, 'रोहित ब्रिगेड' के विश्व कप का पूरा कार्यक्रम जानिए यहां
ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला गुरुवार 5 अक्टूबर को होगा, तो वहीं फाइनल मुकाबला रविवार 19 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम विश्व कप का आगाज रविवार 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान में करेगी।

ODI World Cup 2023: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे विश्व कप 2023 का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने हाल ही में वनडे विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला गुरुवार 5 अक्टूबर को होगा, तो वहीं फाइनल मुकाबला रविवार 19 नवंबर को खेला जाएगा।
वहीं भारतीय टीम विश्व कप का आगाज रविवार 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान में करेगी। इस टूर्नामेंट का भारतीय फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस खबर में जानते हैं विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में...
GET YOUR CALENDARS READY! 🗓️🏆
The ICC Men's @cricketworldcup 2023 schedule is out now ⬇️#CWC23https://t.co/j62Erj3d2c— ICC (@ICC) June 27, 2023
भारतीय टीम रविवार 8 अक्टूबर को खेलेगी अपना पहला मुकाबला -
दरअसल भारतीय टीम विश्व कप 2023 में अपना पहला मुकाबला रविवार 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला बुधवार 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर खेलेगी।
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला -
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती है, तो मुकाबले का लेवल ही कुछ अलग होता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री से रहता है। ऐसे में इस बार वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला रविवार 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
🚨🚨 Team India's fixtures for ICC Men's Cricket World Cup 2023 👇👇
— BCCI (@BCCI) June 27, 2023
#CWC23 #TeamIndia pic.twitter.com/LIPUVnJEeu
विश्व कप 2023 में भारत का पूरा शेड्यूल -
भारत vs ऑस्ट्रेलिया - रविवार 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत vs अफगानिस्तान - बुधवार 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत vs पाकिस्तान - रविवार 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत vs बांग्लादेश - गुरुवार 19 अक्टूबर, पुणे
भारत vs न्यूजीलैंड - रविवार 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत vs इंग्लैंड - रविवार 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत vs क्वालीफायर 2 - गुरुवार 2 नवंबर, मुंबई
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - रविवार 5 नवंबर, कोलकाता
भारत vs क्वालीफायर 1 - शुक्रवार 11 नवंबर, बैंगलोर


