'तूने मुझे बुलाया शेरावालिये...', माता वैष्णो देवी की भक्ति में लीन हुए फारूक अब्दुल्ला, गाने लगे भजन, देखें Video

फारूक अब्दुल्ला ने कटरा के एक आश्रम में 'तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये' भजन गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके साथ ही फारूक अब्दुल्ला ने रोपवे मुद्दे पर लोगों का समर्थन किया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों की मूल शिक्षाएं एक जैसी हैं और अक्सर लोग अपने स्वार्थ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कटरा में माता वैष्णो देवी के धाम पहुंचे. लाल चुनरी ओढ़े हुए फारूक अब्दुल्ला मातारानी के लिए भजन गाते हुए दिखाई दिए. उन्होंने भजन गायक के सुर में सुर मिलाकर ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है भजन गुनगुनाया’.उनके इस भजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

फारूक अब्दुल्ला माता वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा के एक आश्रम में माता की भक्ति में लीन दिखे. उन्होंने कटरा के आश्रम में  'तू ने मुझे बुलाया शेरावालिये' भजन गाकर सबको चौंका दिया. दरअसल, कटरा के एक आश्रम में 'भजन' कार्यक्रम में एक गायक और बच्चों के साथ शामिल होकर फारूक अब्दुल्ला ने गाया, 'तूने मुझे बुलाया शेरावालिये, मैं आया मैं आया शेरावालिये.' इससे पहले अप्रैल 2024 में भी रामधुन को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था.

रोप वे निर्माण पर क्यो बोले फारुक अब्दुल्ला?

अब्दुल्ला ने कटरा में रोपवे निर्माण के मुद्दे पर भी बात की और अब्दुल्ला ने रोपवे परियोजना के खिलाफ कटरा के लोगों के विरोध में अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालन के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसे काम करने से बचना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो. ना ही ऐसा कोई फैसला लिया जाए, जिससे उनके लिए बड़ी समस्या पैदा हो.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि शहर में अगर कोई नई परियोजना या निर्माण शुरू करना है तो सबसे पहले स्थानीय लोगों से जुड़े विषयों पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कटरा शहर में रोपवे बनाने वाले बोर्ड की कड़ी निंदा की है. अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मजबूती से आवाज उठाई.

लोगों ने सरकार को दिखाई अपनी ताकत

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यहां के लोगों ने दिखा दिया है सत्ता जनता के पास है, सरकार के पास नहीं, इसलिए जनता के खिलाफ फैसले लेने की शक्ति सरकार के पास नहीं है. आखिरकार, अधिकारी अब रोपवे के निर्माण के लिए सलाह ले रहे हैं कि इसे कहां बनाया जाए.

उन्होंने कहा, "इन पहाड़ियों में रहने वाले लोग माता के आशीर्वाद से अपनी आजीविका कमाने के लिए यहां आते हैं, लेकिन उन्हें भुला दिया गया है. उन्हें लगता है कि वे ही सबकुछ हैं. वे कुछ भी नहीं हैं. जब ईश्वर की शक्ति प्रबल होती है, तो बाकी सब कुछ फीका पड़ जाता है. कैलिफोर्निया में क्या हो रहा है, इसे ही देख लीजिए." अब्दुल्ला ने कहा कि सभी धर्मों की मूल शिक्षाएं एक जैसी हैं और अक्सर लोग अपने स्वार्थ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag