मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर की एक फर्स्ट ईयर की बी.टेक छात्रा ने रविवार रात आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा ने कॉलेज हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना ने पूरे कैंपस में सनसनी फैला दी है, जिससे छात्र और शिक्षक गहरे सदमे में हैं.
यह घटना देर रात की है, जिसके बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही घटना की सूचना मिली, प्रशासन को अलर्ट किया गया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो जयपुरिया अस्पताल के मुर्दाघर में किया जा रहा है. घटना की जांच जारी है. साथ ही, पुलिस छात्रों, शिक्षकों और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना से पहले ऐसा क्या हुआ था. First Updated : Monday, 20 January 2025