AAP ने वरिष्ठ नेता संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया

आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मंगलवार को अपने वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) नियुक्त किया गया।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के बाद मंगलवार को अपने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव संगठन (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री) नियुक्त किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पाठक पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। पाठक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी प्रोफेसर को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि मैं डॉ. संदीप पाठक को बधाई देता हूं और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश के कोने-कोने में आप का संगठन बनाना है। आपको बता दें कि यह घोषणा 18 दिसंबर को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले की गई। बैठक दिल्ली के एक फार्म हाउस में आयोजित होने की संभावना है और इसे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित कर सकते हैं। गुजरात, गोवा, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के सभी 10 राज्यसभा सांसद, विधायक और पार्टी प्रतिनिधियों के भी बैठक में भाग लेने की संभावना है।

.

calender
13 December 2022, 06:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो