score Card

आप सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर राज्यसभा में उठाया महंगाई का मुद्दा, शून्यकाल में दिया नोटिस

देश में बढ़ती महंगाई का मुद्दा आप सांसद संजय सिंह एक बार फिर राज्यसभा में उठाया है। महंगाई और जीएसटी पर चर्चा की मांग को लेकर संजय सिंह ने राज्यसभा के शून्य काल में नोटिस दिया है।

देश में बढ़ती महंगाई का मुद्दा आप सांसद संजय सिंह एक बार फिर राज्यसभा में उठाया है। महंगाई और जीएसटी पर चर्चा की मांग को लेकर संजय सिंह ने राज्यसभा के शून्य काल में नोटिस दिया है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा) के शासनकाल में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम में इजाफा होने से थोक महंगाई डबल डिजिट में पहुंच गई है।

उन्होंने आगे कहा कि सब्ज़ियां महंगी, तेल महंगा, आम जनता का जीना महंगा। मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट में मस्त है और आम जनता त्रस्त है।” उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है जिससे देश की जनता जीते जी मरने पर मजबूर हो रही है। जनता की भावनायें भड़काकर सत्ता में बने रहना भाजपा का परम लक्ष्य है। खाने-पीने के सामान से लेकर तेल के दाम बढ़ने से रिटेल महंगाई आठ साल के पीक पर पहुंच चुकी है।

आपको बता दें कि 27 जुलाई को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को संसद की कार्रवाई से सस्पेंड कर दिया गया था। संजय सिंह को नारेबाजी करने, पेपर फाड़कर स्पीकर की चेयर की ओर उछालने के मामले में ये एक्शन हुआ और संजय सिंह को मौजूदा हफ्ते की कार्रवाई के लिए सस्पेंड कर दिया था। ये नया हफ्ता है और एक बार फिर संजय सिंह ने अपनी आज बुलंद करते हुए राज्यसभा में नोटिस दिया है।

calender
01 August 2022, 02:50 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag