Agra: फंदे पर एक साथ लटके दंपती, पति की मौत, वजन ज्यादा होने से टूटी पत्नी की रस्सी

आगरा के फतेहपुर सीकरी में पति-पत्नी ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। उन्होंने खेत में जाकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ से रस्सी बांधी और फांसी पर लटक गए। पति की तो फांसी से झूलकर मौत हो गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आगरा के फतेहपुर सीकरी में पति-पत्नी ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। उन्होंने खेत में जाकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ से रस्सी बांधी और फांसी पर लटक गए। पति की तो फांसी से झूलकर मौत हो गई। लेकिन पत्नी की जान बच गई क्योंकि वह जिस रस्सी से खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी, वह अचानक टूट गई। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पॉस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गृह कलैश के कारण पति-पत्नी ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की आपस में बनती नहीं थी। इसके चलते उन्होंने खुदकुशी करने का निर्णय लिया।

जानकारी के मुताबिक,ग्राम घिलोय निवासी मान सिंह उर्फ कलुआ अपनी पत्नी संता के साथ खेतों पर भिंडी तोड़ने गया था। इस दौरान पति-पत्नी ने खेत पर ही पेड़ पर रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं वजन ज्यादा होने के कारण संता के गले में लगी रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई। उसे गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मान सिंह के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी की शादी हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही पत्नी से पूछताछ की जा रही है। वहीं घर के अन्य सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

calender
13 September 2022, 01:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो