अलीगढ़ः सड़क हादसे में महिला की मौत, 25 लोग घायल

अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा रोरावर थाने के अंतर्गत हुआ है। दरअसल, फर्रुखाबाद डिपो

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

अलीगढ़ में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा रोरावर थाने के अंतर्गत हुआ है। दरअसल, फर्रुखाबाद डिपो की एक बस दिल्ली से सवारियां लेकर फर्रूखाबाद के लिए निकली थी, जब यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर कोतवाली रोरावर रिंग रोड बाईपास के निकट थी, तभी ये बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।

जहां से गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बस फ्लाईओवर से उतरते हुए नीचे गिर गई है। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। उन्होंने बताया कि करीब 25 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जिनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।

calender
29 July 2022, 11:56 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो