अंबाला: करवा चौथ के मौके पर बाज़ारों में देखने को मिल रही रौनक

करवा चौथ का त्यौहार देश में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। आज करवा चौथ की तैयारियों में महिलाएं बाज़ारों में डटकर खरीददारी कर रही है। इस मौके पर बाज़ारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- राजीव मेहता (अंबाला, हरियाणा)

हरियाणा। करवा चौथ का त्यौहार देश में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। आज करवा चौथ की तैयारियों में महिलाएं बाज़ारों में डटकर खरीददारी कर रही है। इस मौके पर बाज़ारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं बाज़ारों में मेहंदी लगवा रही है। औरतों के लिए ये त्यौहार बहुत ही मायने रखता है। इस त्यौहार पर महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। अम्बाला के बाजार में मिसेज हरियाणा बनी महिला भी मेहंदी लगवाने पहुंची।

वहीं उसका पति भी उसके लिए करवा चौथ का व्रत रखता है। करवा चौथ के मौके पर बाज़ारों में रौनक देखने को मिल रही है। इस मौके पर महिलाएं बाज़ारों में मेहंदी लगवा रही है और जमकर खरीददारी कर रही हैं। कोरोना काल के बाद अबकी बार बाज़ारों में काफी रौनक देखने को मिल रही। इस मौके पर हाल ही में 9 अक्टूबर 2022 को मिसेज हरियाणा बनी महिला नीलम ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा की एक महीने से ही महिलाएं करवा चौथ की तैयारियों में लग जाती है।

महिलाएं मेहंदी लगाती है और करवा चौथ वाले दिन सुबह जल्दी उठकर सरगी खाकर अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है और पूरा दिन बिना कुछ खाये पिए रात को चाँद देखकर अपना व्रत खोलती है। इसके साथ ही दूसरी महिलाओं का भी कहना है कि ये महिलाओं के लिए खास दिन होता।

उन्होंने बताया की बहुत अच्छा लगता है इस दिन महिलाएं खूब सजती संवारती है फ्रेंड्स के साथ तम्बोला खेलती है। उनका कहना है कि ये दिन खास होता है और इस दिन बाज़ारों में खूब रौनक होती है। करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए खास दिन होता है। वहीं बाजार में आई महिला हाल ही में मिसेज हरियाणा के पति ने भी अपनी पत्नी का साथ देने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

उसका कहना है कि औरतें जब पति की लम्बी उम्र के लिए पूरा दिन बिना कुछ खाए पिए व्रत रखती है तो फिर पति का भी फर्ज बनता है कि पत्नी का साथ देने के लिए वो भी करवा चौथ का व्रत रखे। वहीं दुकानदारों से जब बात की तो उन्होंने बाजार में मंदी होने की बात कही उनका कहना था कि बाजार में केवल मेहंदी लगाने वालों के पास ग्राहक है बाकी दुकानदारों के पास काम नहीं है और उन्हें आश है कि दिवाली पर बाजार में तेजी आएगी।

calender
12 October 2022, 05:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो