Punjab News: इटली के राजदूत ने सीएम भगवंत मान से की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इटली के राजदूत विन्सेंज़ो डी लुका के साथ बैठक की।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इटली के राजदूत विन्सेंज़ो डी लुका के साथ बैठक की। इस दौरान उनके बीच पंजाब में व्यापार के अवसरों के बारे में सार्थक चर्चा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने पंजाब में इन्वेस्टमेंट के लिए इटली के राजदूत का हार्दिक स्वागत किया। 

बता दें कि चंडीगढ़ में राजदूत विन्सेंज़ो डी लुका की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। इस बैठक में इटली में बड़ी संख्या में पंजाबी श्रमिकों की उपस्थिति, पंजाब में कृषि-औद्योगिक क्षेत्र में इतालवी निवेश के अवसर, सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर बातचीत की गई।

सीएम भगवंत मान के कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निवेश करना और युवाओं को रोजगार देना है, हमारा पंजाब हर नए दिन के साथ प्रगति और खुशहाली की ओर कदम बढ़ा रहा है।

calender
12 December 2022, 05:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो