score Card

अमृतसर: सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ निकला गैर जमानती वारंट, अमृतसर की अदालत में आज होंगे पेश

अमृतसर की एक अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है

अमृतसर, पंजाब। अमृतसर की एक अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पहले यह मामला बाबा बकाला साहिब की अदालत में चल रहा था, जिसके पश्चात इसे अमृतसर की अदालत में शिफ्ट किया गया है।

कोविड नियमों की अनदेखी और वर्करों को धमकाने का है मामला दर्ज -

दरअसल, अदालत की तरफ से सुखबीर सिंह बादल को समन भेजे गए थे। यह समन उनकी तरफ से रिसीव नहीं किए गए। अब इस मामले में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज अदालत में पेश होंगे। वर्ष 2021 में ब्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर जाकर सुखबीर सिंह बादल द्वारा कंपनी पर अवैध माइनिंग करने के कई आरोप लगाए गए थे।

इसके पश्चात फ्रेंड्स एंड कंपनी ने थाना ब्यास में शिअद अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना ब्यास की पुलिस द्वारा सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कंपनी वर्करों को धमकाने और कोविड नियमों की अनदेखी करने का मामला दर्ज किया गया था।

जानते है क्या है पूरा मामला -

मिली जानकारी के मुताबिक एक जनवरी 2021 को ब्यास के नजदीक दरिया में चल रही माइनिंग साइट पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अचानक पहुंच गए थे। इस दौरान उनके साथ विरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी, कंवलजीत सिंह, चंचल सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, मनजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और संतोष सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर काफी हंगामा हुआ था। इसी मामले में वीरवार (गुरुवार) को सुखबीर सिंह बादल अदालत में पेश होने के लिए पहुंचेंगे।

calender
03 November 2022, 01:55 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag