अनुराग ठाकुर को उम्मीद, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में और पदक जीतेंगे भारतीय एथलीट

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय भारोत्तोलक और अन्य सभी भारतीय एथलीट देश के लिए और पदक जीतकर लाएंगे। ठाकुर ने कहा, "मैं भारतीय भारोत्तोलकों और राष्ट्रमंडल

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय भारोत्तोलक और अन्य सभी भारतीय एथलीट देश के लिए और पदक जीतकर लाएंगे। ठाकुर ने कहा, "मैं भारतीय भारोत्तोलकों और राष्ट्रमंडल खेलों के अन्य सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं। इस बात की गुंजाइश है कि हम और पदक जीतेंगे। हमारी उम्मीदें बढ़ गई हैं और हम आने वाले समय में और प्रशंसा हासिल करेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय भारोत्तोलक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक 6 पदक जीत चुके हैं, जिनमें तीन स्वर्ण दो रजत और एक कांस्य शामिल है। पदक जीतने वाले भारोत्तोलकों में मीराबाई चानू (स्वर्ण), अचिंता शुलि (स्वर्ण), जेरेमी लालरिननुंगा (स्वर्ण), संकेत सरगर (रजत), बिंदिया रानी देवी (रजत) और गुरूराजा पुजारी (कांस्य) हैं।

calender
01 August 2022, 03:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो