अरुणाचल प्रदेश: चट्टान गिरने से तीन मजदूरों की मौत कई घायल

अरूणाचल प्रदेश में देर रात चट्टान गिरने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। वही कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सुचना मिली है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी मजदूर वहां सड़क

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

अरूणाचल प्रदेश में देर रात चट्टान गिरने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। वही कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सुचना मिली है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी मजदूर वहां सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते है। बताया जा रहा है कि रात को सोते समय अचानक चट्टान टूटकर गिरने से ये हादसा हुआ। आपको बता दे कि ये तीनों मजदूर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले बगहा के रहने वाले थे। अरूणाचल प्रदेश में मजदूरी का काम करते थे।

मृत मजदूरों कि पहचान दो रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव के बिंद मुसहर और विजय मुसहर हैं। जबकि एक मजदूर चौतरवा थाना के सिकटौल गांव का राजेश मुसहर शामिल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बगहा के लोगों ने बताया कि खटौरी गांव के तकरीबन 20 मजदूर अरुणाचलप्रदेश के पालन में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने गए हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा कि मजदूरों की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा गया है। गांव भर में शोक का महौल है। मृतकों के शवों को जल्द उनके गांव लाया जाएगा। 

calender
04 August 2022, 03:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो