असम: बाढ़ से हाहाकार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हुई

असम में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य में बाढ़ की वजह से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही बाढ़ से आसपास के भी कई क्षेत्र प्रभावित हुए है।

Janbhawana Times

असम में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य में बाढ़ की वजह से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। साथ ही बाढ़ से आसपास के भी कई क्षेत्र प्रभावित हुए है। वहीं बीते सोमवार को 11 और लोगों की बाढ़ में बह जाने की वजह से मौत हो गई, इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य के 34 में से 32 जिलों में बाढ़ की दूसरी लहर से 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसी दौरान दिल्ली से अधिकारियों का एक दल राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए असम का दौरा करेगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता में बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी।”

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, आठ जिलों में कुल 11 मौतें हुई जबकि पांच जिलों में सात लोग लापता हैं।

हालांकि असम में आई बाढ़ से काफी लोग बेघर हो गए। तो वहीं बहुत सारे लोगों को प्राकृतिक आपदा के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag