असम: बाढ़ मे बहे चार पुलिसकर्मी,एक शव बरामद

असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ के चलते वहां के हालात बेहद खराब बने हुए है। अब तक इस साल बाढ़ में डूबने से 71 से अधिक लोगों की मौत हो गई। साथ ही 42 लाख से भी ज्यादा लोग असम में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए है।

Janbhawana Times

बता दें कि असम के कामपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बाढ़ का जायजा लेने गए चार पुलिसकर्मी पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें दो पुलिस कर्मी- एक कांस्टेबल और एक अधिकारी शामिल थे। कांस्टेबल का शव तो बरामद हो गया है जबकि लापता पुलिस अधिकारी समेत दो और पुलिसकर्मियों की तलाश की जारी है।

असम में बाढ़ की वजह से काफी लोगों को बेघर होना पड़ा। साथ ही इस प्राकृतिक आपदा से कई जिले प्रभावित हुए है। वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बाढ़ की स्थिति और आपदा तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्तों (डीसी), उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) एवं एसडीओ के साथ बैठक करेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag