असम: बाढ़ से हाहाकार, 24 घंटे में 2 बच्चों समेत 7 की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ में बह जाने की वजह से पिछले 24 घंटे में 2 बच्चों समते 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में बाढ़ के कारण हालात बेहद खराब बने हुए है।

Janbhawana Times

असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ में बह जाने की वजह से पिछले 24 घंटे में 2 बच्चों समते 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात बेहद खराब बने हुए है।

असम बाढ़ प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश के 35 जिलों में से 30 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है। साथ ही अबतक इससे 107 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बचावकर्मियों ने 2 लाख 84 हजार 875 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया है। लेकिन अभी भी वहां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत बचाव का कार्य जारी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार असम पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag