दिल्ली में आज ऑटो रिक्शा, कैब और टैक्सी यूनियन का बढ़ती कीमतों और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी

दिल्ली में आज ऑटो रिक्शा, कैब और टैक्सी यूनियन का बढ़ती कीमतों और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी दिल्ली में ऑटो रिक्शा, कैब और टैक्सी यूनियन आज एक दिन की हड़ताल पर हैं। सीएनजी में सब्सिडी की मांग और तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर किराए पर पूर्णविचार को लेकर हड़ताल की जा रही है। देशभर में बढ़ते पेट्रोल- डीजल और सीएनजी के कीमतों के चलते अब टैक्सी और ऑटो यूनियन ने भी किराए बढ़ाने की मांग रखी है इसके अलावा उनकी तरफ से 16 मांग रखा गया है।

Janbhawana Times

इस वजह से सोमवार 18 अप्रैल को दिल्ली में टैक्सी और ऑटो यूनियन चक्का जाम करेगी। पूरी दिल्ली में हड़ताल रहेगी। इस वजह से दिल्ली की सड़कों पर टैक्सी या ऑटो नहीं दिखाई देगा।

यूनियन का प्रमुख मांग

1.पैनिक बटन की अनिवार्यता खत्म की जाए

2.स्पीड गवर्नर की चेकिंग के नाम पर 2500 हजार रुपया लेना बंद किया जाए

3.सीएनजी गैस के लिए दिल्ली सरकार बस और टैक्सी मालिकों को सब्सिडी दे

4.डीजल- पेट्रोल और सीएनजी को जीएसटी के दायरे में लाया जाए

5.ट्रैफिक पुलिस और इंफोर्समेंट की तरफ से बसों पर वसूले जाने वाले 10,000 रुपये के जुर्माने बंद किए जाएं

6.दिल्ली में डीजल पर वैट कम किया जाए

7. दिल्ली में सीएनजी के कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसों की वैधता 2 साल और बढ़ाई जाए

8.ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के डीजल बसों और टेंपो ट्रैवलर को 10 साल की वैधता दी जाए

9.ऐप बेस्ड टैक्सी का किराया दिल्ली सरकार को तय करना चाहिए

calender
18 April 2022, 01:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो