अयोध्या: दीपावली पर्व और पीएम मोदी के आगमन को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

दीपावली के पावन पर्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर महराजगंज जिले से सटे भारत - नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकसी बरत रही है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- उपेन्द्र कुमार (महाराजगंज, यूपी)

महाराजगंज, यूपी : दीपावली के पावन पर्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर महराजगंज जिले से सटे भारत - नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकसी बरत रही है। नेपाल से आने वाले सभी लोगों पर जवानों की कड़ी निगाह है। बता दे कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आने वाले हैं। साथ ही दीपावली का त्यौहार भी लोग मना रहे हैं।

ऐसे में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियां सोनौली सीमा सहित पगडंडियों पर भी डेरा डाले हुए हैं। साथ ही एसएसबी और पुलिस के जवान सरहद की निगहबानी के लिए गस्त बढ़ा दिए गए हैं। सोनौली मुख्य नाका पर सघन जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद ही लोगों को भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

जिले से लगी नेपाल सीमा पर स्थित हरदी डाली, डांडा हेड ,मुडिला,चंडी थान,श्यामकाट, भगवानपुर,संपत्तिहा है जैसे पगडंडी रास्तों पर जवानों की कड़ी नजर है। सहायक सेनानायक ललित मोहन डोभाल के साथ एसपी डॉ कौस्तुभ लगातार सीमा की चौकसी पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी ने बताया कि, हर आने जाने वालों की जांच की जा रही है। जिससे त्योहारों में खलल डालने वालों की घुसपैठ पर रोक लगाई जा सके।

calender
23 October 2022, 03:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो