अयोध्या: जलभराव व गंदगी की समस्या से परेशान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जलभराव व व्याप्त गंदगी की समस्या के स्थाई समाधान न होने से नाराज जनौरा वार्ड के लोगों ने सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। स्थानीय लोगों

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

संवाददाता- रूपेश श्रीवास्तव

अयोध्या।  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जलभराव व व्याप्त गंदगी की समस्या के स्थाई समाधान न होने से नाराज जनौरा वार्ड के लोगों ने सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या विगत कई वर्षों से बनी हुई है, हर बार अधिकारी आते हैं और पानी निकासी की अस्थाई व्यवस्था कर चले जाते हैं लेकिन स्थाई समाधान नहीं होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मांग है जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए ताकि जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

जनौरा वार्ड के सूरज यादव ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी सड़कों के अलावा लोगों के घरों में घुस जाता है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के ही विक्की तिवारी, प्रदीप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में जलभराव होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।

जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं आने-जाने वाले राहगीरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नाला निर्माण कराकर जल निकासी की स्थाई व्यवस्था की जाए ताकि हर बारिश में लोगों को दुश्वारियां न झेलनी पड़े। प्रदर्शन करने वालों में ऋतुराज सिंह, वेद सिंह कमल, शिवेंद्र सिंह, अमन सिंह, नंद किशोर, गया प्रसाद सहित कई लोग शमिल रहे।

calender
12 October 2022, 04:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो