अयोध्या: इस बार दीपोत्सव में सरयू के किनारे जलाए जाएंगे 16 लाख दीप

राम नगरी कहलाये जाने वाली अयोध्या को इस बार दीपोत्सव के दिन अयोध्या दुल्हन की तरह सज कर स्वर कर तैयार किया जाएगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अयोध्या। राम नगरी कहे जानी वाली अयोध्या को हर बार की तरह इस बार भी दीपोत्सव के दिन अयोध्या दुल्हन की तरह सज कर स्वर कर तैयार किया जाएगा। अयोध्या में सरयू के किनारे इस बार लगभग 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे और कोशिश यह होगी कि पुराना रिकार्ड तोड़कर 14 लाख से अधिक दीपकों का नया कीर्तिमान बनाया जाये। इसके लिए 18 हजार वालेंटियर्स की टीम बनाई गई है, जिसमे स्कूल कालेज के छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। राम की पैड़ी पर बिछाए जाने वाले दीपक तेजी के साथ बनाए जा रहे हैं और यह दीपक राम की पैड़ी की शोभा बढ़ाएंगे।

इस बार दीपक अयोध्या के कुम्हारों से ही लिया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर है। अब दीपक बनाने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है ,राम की पैड़ी के किनारे के वृहद क्षेत्र में सभी मंदिर पीले रंग में रंगे जाएंगे और दीपोत्सव के समय लेजर लाइट शो और ग्रीन आतिशबाजी का भव्य दृश्य दिखाई देगा जिसकी एक झलक पाने के लिए हर कोई देता होगा।

अयोध्या के ही संदीप प्रजापति ( कुम्हार) का कहना है की इस बार हम लोगों को 10000 का ऑर्डर मिला है छोटा आर्डर मिला है और अभी हम लोगों को और आगे मिलने का संभावना है, क्योंकि इस बार राम की पैड़ी पर 1400000 दीए जलाए जाएंगे तो हम लोगों को छोटी -छोटी टुकड़ियों में मिला क्योंकि ज्यादा संख्या में कुम्भार लोग हैं तो थोड़ा-थोड़ा करके हमको आर्डर दिया गया है। अभी और आगे संभावना है कि हमको और दीए बनाने का ऑर्डर मिलेगा इस बार बहुत खुशी है, हमको इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा दिए बनाने का आर्डर मिला है।

calender
12 September 2022, 11:53 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो