अयोध्या: तीन लड़कों ने मिलकर दो नाबालिक छात्राओं के साथ की बदसलूकी, फाड़े कपड़े

अयोध्या में ई-रिक्शा से स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं से बाइक सवार तीन लड़कों ने छेड़खानी की और उनके कपड़े फाड़ दिए। स्थानीय लोगों ने एक लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अयोध्या में ई-रिक्शा से स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं से बाइक सवार तीन लड़कों ने छेड़खानी की और उनके कपड़े फाड़ दिए। स्थानीय लोगों ने एक लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि दो लड़के फरार हो गए हैं। मामला कोतवाली नगर के हैदरगंज का है। सुबह दो सगी बहने ई-रिक्शा से शहर के बापू बालिका इंटर कॉलेज स्कूल जा रही थी।

तभी रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने ई-रिक्शा रोककर दोनों छात्राओं से छेड़खानी की और उनके नाजुक अंग छुए। विरोध करने पर दोनों छात्राओं के कपड़े भी फाड़ दिए।  ई रिक्शा चालक ने आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी।परिजन मौके पर पहुंचते इससे पहले स्थानीय लोगों ने एक लड़के को पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

जबकि दो लड़के फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया लड़का मुस्लिम समुदाय का है और जब वह पकड़ा गया तब स्थानीय लोगों को उसने अपना हिंदू नाम बताया था। परिजनों ने कोतवाली नगर में तीनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए लड़के से पूछताछ कर रही है।

calender
01 September 2022, 04:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो