आजमगढ़: अखिलेश ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए लैपटॉप

आजमगढ़: अखिलेश ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए लैपटॉप

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आज उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। लैपटॉप वितरण सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, जब तक हमारा नौजवान सपने नहीं देखेगा, तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकता और ना खुशहाल हो सकता है। इन्हें नौकरी रोजगार चाहिए इसलिए एक बार फिर लैपटॉप पाने वाले बच्चों को बधाई देते हैं।

आगे उन्होंने कहा, ये जो लैपटॉप मिल रहा है, यह आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका देगा, आपको पढ़ाई करने में मदद करेगा। अगर जानकारी हासिल करना चाहोगे देश- दुनिया की, अपने सब्जेक्ट की, सब आपको हासिल होगी।

.
calender
28 October 2021, 10:09 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो