Banda Boat Accident: बांदा में नाव पलटने की घटना में मारे गए लोगों को योगी सरकार दे रही मुआवजा

उत्तर प्रदेश में गुरूवार के शाम को समय बांदा के मरका कस्बे में यमुना नदी में नाव के पलट जाने के बाद से लापता 17 लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर NDRF और SDRF की

Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश में कल शाम के समय बांदा के मरका कस्बे में यमुना नदी में नाव के पलट जाने के बाद से लापता 17 लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें मौजूद हैं। अब तक कुछ शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 14- 15 लोग लापता है, वही 20 लोगों को सुरक्षिक बचा लिया गया है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 4 -4 लाख रूपये अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है।

 

 

जिलाधिकारी अनुराग पटेन ने जानकारी के मुताबिक बताया कि तेज हवाओं के कारण नांव कट्रोल से बाहर हुई और पलट गई। उन्होने बताया मृतको में 2 महिलाएं और एक बालक शामिल है। मारे गए लोगों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है, इसी दौरान उन्होंने बताया कि 13 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 17 लोग अब भी लापता हैं। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag