1989 बैच के IPS अजय सिंह को झारखंड का नया DGP नियुक्त किया गया

झारखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर काफी दिनों से चर्चा पर आखिरकार विराम लग ही गया। 1989 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) को झारखंड का नया डीजीपी (DGP) बनाया है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

झारखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर काफी दिनों से चर्चा पर आखिरकार विराम लग ही गया। 1989 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) को झारखंड का नया डीजीपी (DGP) बनाया है। अजय कुमार सिंह इससे पहले झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। उनके पास भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी था।

संघ लोक सेवा आयोग बोर्ड की बैठक में तीन IPS अधिकारियों के नाम का चयन किया गया था। जिसमें 1989 बैच के दो आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर और अजय कुमार सिंह के अलावा आईपीएस अनिल पाल्टा का नाम भी शामिल था। अजय कुमार सिंह को झारखंड में विभिन्न पदों पर काम करने का लंबा अनुभव प्राप्त था। जिसके कारण राज्य सरकार ने उन्हें नया डीजीपी बनाने का फैसला ले लिया। बताया जाता है कि डीजीपी के तौर पर अजय कुमार सिंह की नियक्ति का फैसला सरकार ने सोमवार को ही ले लिया था। अजय कुमार सिंह ने मुख्य सचिव और गृह सचिव से मुलाकात की थी, तब से ही उनका नाम बतौर डीजीपी तय माना जा रहा था।

11 फरवरी को रिटायर्ड हुए थे डीजीपी नीरज सिन्हा-

इससे पहले डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल 11 फरवरी को पूरा हो गया था। नीरज सिन्हा 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने 12 फरवरी 2021 को झारखंड के डीजीपी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले झारखंड राज्य बनने पर वे 25 नवंबर 2000 को रांची के पहले एसएसपी बनाए गए थे। इसके अलावा नीरज सिन्हा जैप वन कमांडेंट, एसपी हजारीबाग, एसपी स्पेशल ब्रांच, रेंज डीआईजी हजारीबाग, आईजी एसटीएफ, एडीजी निगरानी, एडीजी स्पेशल ब्रांच, एडीजी कम ओएसडी दिल्ली, एडीजी वायरलेस, डीजी वायरलेस, डीजी जैप और डीजी एसीबी के तौर पर अपनी सेवा राज्य को दी।

calender
14 February 2023, 09:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो