बंगाल भाजपा की तकरार: नड्डा ने सुकांत-अमिताभ को दिल्ली बुलाया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रदेश भाजपा में

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रदेश भाजपा में मची तकरार को लेकर दोनों से जवाब तलब करने के लिए नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। इसके अलावा पार्टी के प्रवक्ता मोहित रॉय ने दो दिन पहले ही प्रदेश भाजपा का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा है।

उन्होंने अमिताभ चक्रवर्ती और सुकांत मजूमदार के बीच तालमेल की कमी और गुटबाजी की शिकायत केंद्रीय नेतृत्व से की है। खबर है कि इसी बारे में दोनों नेताओं से नड्डा बातचीत करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के भी होने की संभावना है। सुकांत मजूमदार ने हालांकि दावा किया कि वह लोकसभा समिति की बैठक में जा रहे हैं।

calender
15 June 2022, 05:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो