भगवंत मान ने लोहड़ी के शुभ अवसर पर सभी को दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोहड़ी की पंजाब वासियों को बधाई दी गई। उन्होंने ट्वीट करके बधाई देते हुए कहा कि खुशियों के त्योहार लोहड़ी की पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

लोहड़ी एक प्रसिद्ध त्योहार है। इसे मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति की पूर्वसंध्या पर इस त्यौहार का उल्लास रहता है। रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। इस समय रेवड़ी, मूंगफली, लावा का सेवन करते है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोहड़ी की पंजाब वासियों को बधाई दी गई। उन्होंने ट्वीट करके बधाई देते हुए कहा कि खुशियों के त्योहार लोहड़ी की पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा," परमात्मा ये लोहड़ी सभी के घर खुशियां लेकर आए.. मुख्यमंत्री ने कहा कि दरिद्रता रूपी समाज विरोधी ताकता का सफाया हो.. पंजाब सदा चढ़दी कला में रहें.."।

 

लोहड़ी का उत्सव उत्तर भारत में विशेष रूप से पंजाब राज्य में भव्यता के साथ मनाया जाता है। यहां के लोग लोहड़ी पर्व से पहले पतंग के लिए 'मांझा' तैयार करने में जुट गए हैं। लोहड़ी का शुभ त्योहार हरियाणा और पंजाब के लोगों द्वारा विशेष रूप से हिंदू और सिख समुदाय द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले पड़ती है। 

calender
13 January 2023, 02:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो