score Card

भारत जोड़ो यात्रा की राम मंदिर न्यास के सचिव चंपत राय ने की सराहना

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस यात्रा के सफल होने की कामना की थी। वहीं अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राम मंदिर न्यास के सचिव चंपत राय का भी साथ मिल गया है उन्होंने इस यात्रा की काफी सराहना की है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

देश में कांग्रेस के वर्चस्व को वापिस लाने के लिए राहुल गांधी इन दिनों पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया था। वहीं यूपी में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस यात्रा के सफल होने की कामना की थी। वहीं अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राम मंदिर न्यास के सचिव चंपत राय का भी साथ मिल गया है उन्होंने इस यात्रा की काफी सराहना की है।

चंपत राय ने कहा इस यात्रा को लेकर कहा कि, "इसमें कुछ भी गलत नहीं है, मैं आरएसएस (राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ) का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस कभी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की निंदा नहीं करता। राहुल गांधी इस खराब मौसम में चल रहे है, इसकी सराहना की जानी चाहिए, मुझे कहना होगा कि हर किसी को देश की यात्रा करनी चाहिए।"

बता दे, दिल्ली में कई दिनों के विश्राम के बाद 3 जनवरी को एक बार फिर से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को किसान नेता राकेश टिकैत का भी साथ मिला है।

10 जनवरी को जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। राहुल की इस यात्रा को जनता का भी काफी प्यार मिल रहा है अब ये तो देखने वाली बात होगी कि आखिरी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इस यात्रा का कितना लाभ होगा। क्या जनता एक बार फिर से कांग्रेस पर अपना भरोसा कर पायेगी।

ये खबर भी पढ़ें.............

RPSC Paper Leak: सेकेंड ग्रेड पेपर लीक मामले में अब भी दो आरोपी फरार, इतने रुपये का इनाम घोषित

calender
04 January 2023, 01:16 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag