गुजरात: भूपेंद्र पटेल कल दोपहर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह और पीएम मोदी होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी (bjp) के नेता भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) सोमवार को गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Saurabh Dwivedi

Gujarat: भारतीय जनता पार्टी (bjp) के नेता भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) सोमवार को गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कल यानी 12 दिसंबर को होने वाली शपथ समारोह की तैयारी कर ली है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल-

भूपेंद्र पटेल को दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। रविवार को भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी दी।

बता दें कि 8 दिसंबर को हुई मतगणना में भाजपा ने 182 सीटों में 156 सीटें जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 17 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। 60 वर्षीय पटेल ने चुनाव परिणामों के बाद नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag