झारखंड में बड़ा हादसा: पिकअप वैन पलटने से 7 मजदूरों की मौत, 8 घायल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shruti Singh

जानकारी के मुताबिक, सरायकेला-खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें करीब 20 मजदूर सवार थे। इस घटना में पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि 8 घायलों में से कुछ की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस हादसे को लेकर आगे की जांच कर रही है।

calender
12 January 2023, 12:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो