राम भक्तों के लिए बड़ी खबर, जल्द बनकर तैयार होगा राम मंदिर

शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य करीब 60 फीसदी पूरा हो गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम का सबसे बड़ा मंदिर बन रहा है। राम भक्तों को इस मंदिर के बनने का बुहत इंतजार है। शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य करीब 60 फीसदी पूरा हो गया है। निर्धारित समय पर मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि अक्तूबर 2023 तक राम मंदिर की पहली मंजिल बनकर तैयार हो जाएगी। अगले साल 2024 में मकर संक्राति तक भगवान रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भग्रह में स्थापित किया जाएगा। मूर्ति की स्थापना 1 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक करने की योजना है।

चंपत राय ने कहा कि रामलला की मूर्ति 5 साल से 7 साल के बालक के रूप में होगी। आपको बता दें कि लखनऊ से जब लोग अयोध्या की तरफ जाएंगे तो जिले की सीमा रामद्वार एंट्री मिलेगी। इनता ही नहीं अयोध्या आने वाले सभी हाईवे पर आउटर पर 6 दरवाजे बनाए जा रहे हैं।

भूतल 2023 के अंत तक समाप्त हो जाएगा और भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। 2023 के बाद 9 महीनों के लिए पहली और दूसरी मंजिल निर्माणाधीन रहेगी। अयोध्या का यह क्षेत्र भूकंपीय रूप से उच्च तीव्रता वाले भूकंप-प्रवण क्षेत्र में आता है और इस मंदिर को उसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

मंदिर के आधार को इमारत को एक साथ रखने के लिए काफी मजबूत और भारी बनाया गया है क्योंकि सरयू नदी इस क्षेत्र में भूमि धंसने का कारण बनती है। हम कह सकते हैं कि मंदिर अगले 1,000 वर्षों तक मजबूती से खड़ा रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

 

Kerala: कन्नूर के एक घर में जोरदार धमाका, बुरी तरह घायल हुआ शख्स

calender
13 January 2023, 05:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो