बिहार बोचहां उपचुनाव: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- जनता ने उन्हें नहीं दिया जनादेश, जदयू राज्य में तीसरे स्थान की पार्टी

बोचहां उपचुनाव का मतदानशांतिपूर्ण तरीके से शाम 6 बजे समाप्त हो गया। शाम 5:00 बजे तक 57.83% मतदान रिकॉर्ड किया गया। बोचहां चुनाव का मुकाबला इस बार त्रिकोणीय है। एनडीए से बेबी कुमारी, राजद से अमर पासवान और वीआईपी से डॉक्टर संगीता कुमारी चुनावी मैदान में हैं। जिनमें कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

Janbhawana Times

इसी बीच आज लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास )के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन मतदाताओं को पता है कि उन्हें किसे वोट देना है। उन्होंने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को सूबे की जनता ने जनादेश नहीं दिया इसके बावजूद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जदयू राज्य की तीसरे स्थान की पार्टी बन चुकी ,उनके आधे से ज्यादा नेता चुनाव हार जाते हैं एमएलसी चुनाव में भी ऐसा देखने को मिला। हालांकि नीतीश कुमार बीते रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान बोचहां की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 2005 से अब तक हर वर्ग, हर तबके और हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। अभी चुनाव का समय है, बहुत सारे लोग आपके पास आएंगे, बहुत सारी बातें करेंगे। कुछ मत सुनिए, अपने क्षेत्र में हुए विकास को देखिए और एनडीए के पक्ष में वोट दीजिए।

Topics

calender
12 April 2022, 06:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो