score Card

Bihar Election Exit Polls 2025 : सिंहासन है तैयार, किसकी बनेगी सरकार...जानें AI के मुताबिक किसे होगा मतदान का सबसे ज्यादा फायदा ?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. बिहार विधानसभा चुनाव के एग्ज़िट पोल में NDA को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. AI आधारित सर्वे के अनुसार, NDA को 140 से 170 सीटें, जबकि महागठबंधन को 60 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. सुबह से ही विभिन्न केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही था. वहीं चुनाव हमेशा ही लोकतंत्र की रीढ़ रहे हैं, लेकिन 2025 के चुनाव में एग्जिट पोल की दुनिया ने एक नई दिशा ले ली है. इस बार जनता की पसंद की झलक देने के लिए परंपरागत सर्वे और अनुमान नहीं, बल्कि AI आधारित एग्जिट पोल का सहारा लिया गया है. यह तकनीक न केवल तेजी से डेटा इकट्ठा करती है, बल्कि हर तरह की त्रुटियों और मानवीय पूर्वाग्रह को न्यूनतम करने में सक्षम है.
AI एग्ज़िट पोल में NDA को स्पष्ट बढ़त

आपको बता दें कि एग्ज़िट पोल के नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक बार फिर से सत्ता में लौटता नजर आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, NDA को 140 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े 122 से काफी अधिक है.

पार्टीवार अनुमान देखें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 70 से 90 सीटें, जनता दल (यूनाइटेड) को 30 से 40 सीटें, हम (HAM) को 2 से 5 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) LJP(R) को 14 से 18 सीटें, और राष्ट्रलोक मंच (RLM) को 3 से 4 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. इन आंकड़ों से साफ है कि NDA के भीतर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, जबकि नीतीश कुमार का अनुभव गठबंधन को स्थिरता देने वाला कारक साबित हो सकता है.

महागठबंधन के लिए मुश्किल हालात

वहीं, महागठबंधन (MGB) के लिए यह चुनाव उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. एग्ज़िट पोल के अनुसार, MGB को 60 से 90 सीटों के बीच सिमटने का अनुमान है. इसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 55 से 70 सीटें, कांग्रेस को 7 से 12 सीटें, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 4 से 5 सीटें, जबकि वामपंथी दलों में CPI(ML) को 4 से 8, CPI(M) को 0 से 1, और CPI को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर, वामदलों को 4 से 10 सीटें मिल सकती हैं.

AI और डेटा मॉडलिंग का कमाल
AI आधारित एग्ज़ट पोल मशीन लर्निंग (Machine Learning) और सांख्यिकीय मॉडलिंग (Statistical Modeling) का इस्तेमाल करता है. यह तकनीक मतदान के तुरंत बाद परिणामों का विश्लेषण करती है और अनुमानित सीट शेयर (Seat Prediction), वोट प्रतिशत (Vote Share Percentage), और राजनीतिक रुझान (Political Trends) तैयार करती है. इसमें हजारों मतदाताओं के डेटा, पिछले चुनावों का विश्लेषण, क्षेत्रीय रुझान और उम्मीदवारों की लोकप्रियता को शामिल किया जाता है. इसके चलते यह पारंपरिक एग्ज़िट पोल से अधिक सटीक और भरोसेमंद साबित हो रहा है.



सवाल 1. AI के मुताबिक ज्यादा वोटिंग का फायदा किसे होगा ? 

A. महागठबंधन 24%
B. NDA 47%
C. जनसुराज 03 से 04%
D. पता नहीं 25 से 26%

सवाल. 2 वोटिंग का सबसे बड़ा मुद्दा क्या था ? 

A. SIR 27% 
B. भ्रष्टाचार 2%
C. कानून व्यवस्था 27%
D. पलायन 4%
E. मुफ्त की योजना 30%
F. सरकार का काम 10%

सवाल.3 महिलाओं ने किस मुद्दे पर ज्यादा वोटिंग की है ? 

A. 10 हजार की मदद 70%
B. हर घर रोजगार 8%
C. शराबबंदी 10%
D. कानून व्यवस्था 12%

सवाल 4. क्या नीतीश कुमार की सेहत JDU के लिए चुनाव का एक फैक्टर था ? 

A. हां      70% 
B. नहीं    22% 
C. कह नहीं सकते 8%

सवाल 5. क्या नीतीश कुमार की सेहत NDA के लिए चुनाव का एक फैक्टर था ? 

A. हां      40% 
B. नहीं    34% 
C. कह नहीं सकते 26%

सवाल.6 महागठबंधन में सीट को लेकर खींचतान का किसे ? 

A. BJP 70%
B. JDU 20%
C. कांग्रेस 3%
D. RJD 0.6%
E. VIP 02.4 से 04.4%
F. JSP 2 से 4%

सवाल 7. इस चुनाव में पी.के. क्या बनकर उभरेंगे ?
  
A. किंगमेकर 06%
B. वोट कटवा  74%
C. कह नहीं सकते 20%

सवाल 8. क्या पी.के. ने जनता की नजर में चुनाव ना लड़ कर गलती की ? 

A. हां 40% 
B. नहीं 30%
C. कह नहीं सकते 30%  

सवाल 9. नीतीश के कामकाज से जनता कितनी खुश ? 

A. बहुत खुश 16%
B. सामान्य   40%
C. खुश नहीं   24%
D. कह नहीं सकते 20%

सवाल 10. अगर NDA जीतती है तो नीतीश सीएम होंगे ? 
A. हां   90%
B. नहीं  04%
C. कह नहीं सकते 06% 

सवाल 11. JDU का प्रदर्शन पिछले चुनाव के मुकाबले कैसा रहेगा? 

A. बेहतर 30% 
B. खराब 30%
C. कह नहीं सकते 40% 

सवाल 12. मैथिली ठाकुर को चुनाव लड़ाने का फैसला कितना सही, कितना गलत? 

A. सही 27% 
B. गलत 23% 
C. कह नहीं सकते 50%

सवाल 13. तेजप्रताप, तेजस्वी  का कितना नुकसान करेंगे ? 

A. बहुत ज्यादा 70% 
B. सामान्य    10% 
C. कुछ नहीं    05% 
D. कह नहीं सकते 15% 

सवाल 14. जनता की नजर में सरकार का सबसे अच्छा काम ? 

A. विकास  15% 
B. फ्री की योजना  40%
C. कानून व्यवस्था  40%
D. शराबबंदी 05% 

सवाल 15. मोकामा की घटना का नकारात्मक असर किसको होगा ? 

A. NDA 30%
B. महागठबंधन 20%
C. फर्क नहीं पड़ेगा 40% 
D. कह नहीं सकते 10%

सवाल 16. बिहार की जनता मुख्यमंत्री के तौर पर किसे पसंद करेगी ? 

A.  नीतीश कुमार 44%  
B.  तेजस्वी यादव 24% 
C.  सम्राट चौधरी  03%
D. विजय सिन्हा   03% 
E. प्रशांत किशोर   09% 
F. अन्य      17% 

सवाल 17. सीमांचल में औवसी का असर कितना होगा ? 

A. बहुत ज्यादा 40% 
B. सामान्य    30% 
C. कुछ भी नहीं 16% 
D. कह नहीं सकते 14% 

सवाल 18. बिहार चुनाव में मोदी कितना बड़ा फैक्टर होंगे ? 

A. बहुत बड़ा  74%
B. सामान्य    16%
C. कोई फैक्टर नहीं 07%
D. कह नहीं सकते 03%

वोट प्रतिशत
NDA : 44 से 50 प्रतिशत 
महागठबंधन : 34 से 40 प्रतिशत 
अन्य : 16 से 40 प्रतिशत 

किसकों कितनी सीट मिलेगी ? 
NDA 140 से 170 
NDA के अंतर्गत BJP की सीटें 70 से 90 
JDU 30 से 40
HAM 2 से 5
LJP(R) 14 से 18
RLM 3 से 4 

किसकों कितनी सीट मिलेगी ? 
महागठबंधन : 60 से 90 
RJD : 55 से 70 
कांग्रेस : 7 से 12 
VIP :  4 से 5
CPI(ML) : 4 से 8 
CPI(M) : 0 से 01 
CPI : 0 से 01 
(LEFT) : 04 से 10

किसकों कितनी सीट मिलेगी ? 

जनसुराज 03 से 05
AIMIM 01 से 04 
अन्य 02 से 04

बिहार चुनाव में हॉट सीट 

1. तारापुर विधानसभा 
सम्राट चौधरी, बीजेपी, जीतेंगे 
अरुण कुमार, RJD, हार 

2. लखीसराय विधानसभा 
कांटे की टक्कर इन लोगों में ? 
कांटे की टक्कर इन लोगों में ?-    विजय कुमार सिन्हा, BJP, आगे 
कांटे की टक्कर इन लोगों में ? -    अमरेश कुमार अनीश, कांग्रेस, हार 

3. राघोपुर विधानसभा
तेजस्वी यादव, RJD, जीतेंगे 
सतीश कुमार यादव, बीजेपी, हार 
चंचल सिंह, जनसुराज, हार
प्रेम यादव, जेजेडी, हारेंगे 

4. अलीनगर विधानसभा 
मैथिली ठाकुर, बीजेपी, जीतेंगी

5. गया विधानसभा 
  प्रेम कुमार, बीजेपी, जीतेंगे 
 अखोरी ओंकार नाथ, कांग्रेस, हार 
 धीरेंद्र अग्रवाल, जेएसपी, हार 

6. बेलागंज विधानसभा 
मनोरमा देवी, जेडीयू, जीतेंगे 
विश्वनाथ कुमार सिंह, आरजेडी, हार 

7. बिहार शरीफ विधानसभा 
डॉ. सुनील कुमार, बीजेपी, जीतेंगे

8. वारिस अलीगंज विधानसभा 
अरुणा देवी, बीजेपी, जीतेंगी 

9.महुआ विधानसभा
कांटे की टक्कर  
संजय कुमार सिंह, LJP(R), आगे 
मुकेश कुमार रोशन, RJD, पीछे 
तेज प्रताप यादव, जेजेडी, पीछे 

10. मोकामा विधानसभा 
अनंत कुमार सिंह, जेडीयू, जीतेंगे 
वीना देवी, आरजेडी, हार 

11. रघुनाथ पुर विधानसभा 
कांटे की टक्कर 
विकास कुमार सिंह, JDU, आगे 
ओसामा, आरजेडी, पीछे

असली तस्वीर मतगणना के बाद सामने आएगी
AI आधारित इस एग्ज़िट पोल की खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक सर्वे के बजाय मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और सोशल मीडिया ट्रेंड्स का उपयोग किया गया है. इससे मतदाताओं के व्यवहार और रुझानों को गहराई से समझा गया है. हालांकि, असली तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही सामने आएगी, लेकिन शुरुआती संकेत NDA के पक्ष में एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा कर रहे हैं.

calender
11 November 2025, 07:05 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag