बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव की सुरक्षा अचानक क्यों बढ़ाई गई? क्या है पूरा माजरा

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने एक सनसनीखेज बयान दिया. बोले- मेरी जान को गंभीर खतरा है. केंद्र के गृह मंत्रालय ने फौरन एक्शन लिया और उन्हें ‘Y+’ कैटेगरी की VIP सुरक्षा दे दी. अब CRPF के कमांडो 24×7 उनके इर्द-गिर्द तैनात रहेंगे.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक पारा चढ़ता नजर आ रहा है. इसी बीच, तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी. उन्होंने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है. ये लोग मुझे मरवा भी देंगे. सब दुश्मन लगे हुए हैं.” उनके इस बयान के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जिसके तहत अब उन्हें CRPF जवानों की सुरक्षा प्राप्त होगी. तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि तेज प्रताप का भा.ज.पा. नेताओं के साथ बढ़ता संबंध और रवि किशन का समर्थन उनकी सुरक्षा बढ़ाने का कारण हो सकता है. हालांकि, इस पर अब तक किसी पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag