score Card

Bihar: पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सीएम नीतीश पर साधा निशान, कहा-मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं होंगे पूरे

बिहार की पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी दो दिवसीय बिहार दौरे पर मुंगेर पहुंची है। मुंगेर में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मुंगेरी लाल का हसीन सपना पूरा नहीं होने वाला है।

बता दें कि उप मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद रेणु देवी पहली बार भाजपा की सांगठनिक बैठक में भाग लेने मुंगेर पहुंची। जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कम्पनी गार्डन में पूर्व सांसद स्वर्गीय रामलखन गुप्ता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए है।

मीडिया से बातचीत में रेणु देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के मुंगेरी लाल के हसीन सपने कभी पूरे नहीं होने वाले है। ये सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नही है। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज 3 का उदय हो चुका है।

रेणु देवी ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाला उठाया कि हत्या, लूट, अपहरण की वारदात आय दिन हो रही है। कोई ऐसा दिन नहीं है जब हत्या, लूट की घटना नहीं हुई है।

calender
02 September 2022, 05:58 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag