बिलासपुर: स्टेशन में पैर फिसलने से महिला यात्री घायल, सिम्स में भर्ती

बिलासपुर जोनल स्टेशन में बुधवार को एक महिला यात्री का रैंप से उतरने समय अचानक पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ स्टाफ पहुंचा और तत्काल यात्री को उपचार के लिए सिम्स लेकर गए

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर जोनल स्टेशन में बुधवार को एक महिला यात्री का रैंप से उतरने समय अचानक पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ स्टाफ पहुंचा और तत्काल यात्री को उपचार के लिए सिम्स लेकर गए। इस घटना में महिला यात्री का पैर फ्रैक्चर हो गया है। इसलिए उन्हें सिम्स में ही भर्ती रखा गया है।

घटना बिलासपुर स्टेशन गेट नंबर चार के पास की है। यहां एफओबी में एक महिला का पैर फिसल जाने से चोट गई। गेट नंबर चार में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गजेन्द्र सिंह द्वारा तुरंत उक्त महिला को अटेंड किया गया एवं पाली अधिकारी मनीषा कुमारी मीणा को अवगत कराते हुए ऑनड्यूटी स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया।

सूचना पर उप-निरीक्षक मनीषा मीणा साथ में महिला आरक्षक सुनीता देवी व आरक्षक गणेश गौतम द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया गया। महिला का नाम उषा है और वह महासमुंद निवासी है। वह जनरल टिकट लेकर महासमुंद से बिलासपुर तक यात्रा कर रही थी।

पूछताछ में महिला ने जानकारी दी कि गेट नंबर चार के पास वाले एफओबी में बिना सीढ़ी वाले स्लोप से नीचे आ रही थी कि अचानक पैर फिसल गया और चोट आ गई। महिला यात्री के साथ भांजा महेश कुमार पाल थे।एंबुलेंस आने पर महिला यात्री को उनके स्वजन के साथ सिम्स अस्पताल भेजा गया। आगे स्वजन से संपर्क करने पर बताया कि महिला का पैर फ्रेकचर हो गया है एवं उन्हें भर्ती करा दिया गया है।

महिला का उपचार स्वजनों की देख-रेख में सिम्स अस्पताल में किया जा रहा है। बता दें कि जिस जगह पर महिला यात्री का पैर फिसला है, उस जगह पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग इस जगह की मरम्मत कर सुधार नहीं कर रहा है। जिसके चलते ही लगातार घटना हो रही है।

calender
07 December 2022, 06:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो