MLC चुनाव में भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. कफील खान को हराया

एमएलसी चुनाव में भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को 3224 मतों के अंतर से हरा दिया। रतनपाल को 4255 मत मिले जबकि डॉ. कफील खान सिर्फ 1031 मत हासिल कर सके।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

एजेंसी। एमएलसी चुनाव में भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को 3224 मतों के अंतर से हरा दिया। रतनपाल को 4255 मत मिले जबकि डॉ. कफील खान सिर्फ 1031 मत हासिल कर सके।

कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट में मतगणना हुई। मतगणना के दौरान करीब 10:30 बजे तक ही जीत की स्थिति साफ होने लगी। बीजेपी से दावेदारी कर रहे डॉ. रतनपाल सिंह अंत तक 3224 मतों से आगे बने रहे उनके बढ़त को देख समर्थकों के चेहरे पर खुशी का भाव बना रहा।

मतगणना के लिए लगाए गए 8 टेबल पर गिनती की गई। अंत तक भाजपा के रतन पाल सिंह को 4255 वोट मिले। वहीं सपा से दावेदारी कर रहे कफील खान को 1031 वोट ही मिल सका। इनके अलावा भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश श्रीवास्तव को 2 मत, जनता-समता पार्टी के मुक्ति नाथ सिंह को 11, निर्दलीय शैलेश कुशवाहा को 18 और आफताब आलम को 5 वोट मिले।

मतगणना में 102 मत अवैध पाए गए। इस सीट के लिए देवरिया और कुशीनगर जिले के कुल 5526 में से 5424 जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया था। बड़े अंतर से जीत पर भाजपा के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

calender
12 April 2022, 05:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो