पंजाब के सबसे बड़े पार्क में से एक जालंधर के वंडरलैंड को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि आज यानी 31 दिसंबर की रात को वंडरलैंड में होने वाली पार्टी में हम ब्लास्ट करेंगे. साथ ही लेटर में जालंधऱ प्रशासन को खुला चैलेंज किया गया है. बताया जा रहा है कि पत्र अरबी भाषा में भेजा गया है.
इसको लेकर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी ने हरकमलप्रीत खख ने कहा कि यह सब बातें अफवाह हैं. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, जबकि वंडरलैंड में पुलिस सुबह से ही चेकिंग कर रही है. लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा.
नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर रखी गई पार्टी
जालंधर के सबसे फेमस वाटर पार्ट में आज यानी 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन का इवेंट रखा गया है. वंडरलैंड ने इस इवेंट का नाम 'द ग्रांड बॉलरूम अफेयर'रखा है. रात 8 बजे यह पार्टी शुरू होगी और रात नए साल के आगाज तक यानी 12 बजे तक चलेगी. इसको लेकर शहर के लोगों में काफी उत्साह है.
वंडरलैंड में होने वाला यह इवेंट शहर का सबसे बड़ा प्रोग्राम है. जहां शहर के प्रमुख लोग और उनके परिवार आने वाले हैं. वहीं शहर का सबसे ज्यादा भीड़वाला वाला इवेंट भी वंडरलैंड में ही होने जा रहा है. ऐसे में धमकी से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. First Updated : Tuesday, 31 December 2024