Budaun: अवैध हुक्का बार में डांस का वीडियो वायरल होने वाली लड़की ने लगाया आरोप

उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले से पिछले मंगलवार अवैध हुक्का बार का मामला सामने आया था जिसमें कुछ लड़के व लड़कियां अश्लील डांस कर रहे थे। उसका वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें बदांयू पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

संवाददाता- विशाल कुमार

उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले से पिछले मंगलवार अवैध हुक्का बार का मामला सामने आया था जिसमें कुछ लड़के व लड़कियां अश्लील डांस कर रहे थे। उसका वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें बदांयू पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला बदायूं जिला के कोतवाली सदर क्षेत्र के नईसराय कच्ची लीक में 11 सितंबर को छापा मारकर पुलिस ने एक हुक्का बार को पकड़ा था जिसमें एक लड़की का डांस कर रहे थे। 

लड़की ने मीडिया के सामने आकर कहा कि वह अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में गई थी और फिर वहां पर बर्थडे पार्टी में उसे हुक्के में नशा देकर डांस करते हुए वीडियो बना लिया और उसका नंबर भी रजिस्टर में लिख लिया गया था।  उसके बाद उसे वीडियो घर पर दिखाने के नाम पर ब्लैकमेल किया जाता था। इस मामले में उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उसने सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट करने की मांग की। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस सात अभियुक्तों को जेल भेज चुकी हैं और अभी भी पुलिस की जांच जारी है। वहीं पीड़ित लड़की तथा उसके परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो