2025 के अंत तक दिल्ली में 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगीः सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि 2025 के अंत तक शहर में 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक बसें होंगी। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। मुस्कान

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि 2025 के अंत तक शहर में 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक बसें होंगी। इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

केजरीवाल ने राजघाट डिपो में एक समारोह में 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि हमारे पास अभी 300 इलेक्ट्रिक बसें हैं। दिल्ली की सड़कों पर वर्तमान में 7,379 बसें चल रही हैं, जो पिछले 75 वर्षों में सड़कों पर चलने वाली बसों की सबसे अधिक संख्या है। कई वर्षों से नई बसें नहीं खरीदी गईं और इस पर हमसे पूछताछ भी की गई।" उन्होंने कहा कि 7,379 बसों में से 4,000 से अधिक दिल्ली परिवहन निगम द्वारा और 3,000 से अधिक डीआईएमटीएस द्वारा संचालित की जा रही हैं।

केजरीवाल ने यह भी साझा किया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा लगभग 100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन किया जा रहा है। 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 10,000 से अधिक बसें होंगी और उनमें से 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। डिपो पर ई-बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है और तीन में पहले से ही यह सुविधा है।

केजरीवाल ने कहा, "इस साल जून तक 17 बस डिपो के विद्युतीकरण का काम पूरा हो जाएगा और दिसंबर तक 36 बस डिपो का विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।" इलेक्ट्रिक बसें पैनिक बटन, जीपीएस, कैमरे जैसी सुविधाओं से लैस हैं। इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, यह नए साल की एक शानदार शुरुआत है। दिल्ली सरकार ने आज परिवहन विभाग के बेड़े में 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ ही अब शून्य प्रदूषण वाली 300 इलेक्ट्रिक बसों को सड़क पर उतारने का पहला चरण पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, शहर भर में हरित, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही अब परिवहन विभाग के बेड़े में 7379 बसें शामिल हो गई हैं, जो अभी तक बेड़े में शामिल सबसे अधिक बसों की संख्या है। वहीं, 2025 के अंत तक बस बेड़े का आकार 10,480 हो जाएगा, जिसमें 8,280 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। यानी कुल बेड़े के आकार का लगभग 80 फीसद इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।

calender
02 January 2023, 07:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो